प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम की मौत की सूचना पर परिवार सदमे में आ गया। मृतक की मां मालती विश्वास और अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, उत्तम आचार्य, हरीश पनेरू आदि समेत शक्तिफार्म के लोग भी वहां पहुंच गए।
शिवम अपने पीछे पत्नी और दो जुड़वां बच्चों को छोड़ गया है। भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने बताया कि हल्द्वानी में शिवम के छोटे भाई राजा की ससुराल है, वह वहीं से लौट रहा था। उन्होंने बताया कि शिवम के बीड़ी कारोबारी पित श्याम विश्वास हादसे के समय कोलकाता में थे।
उन्हें फोन से सूचित कर दिया गया है। मां मालती विश्वास दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने सितारगंज सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सीओ पंतनगर आशीष भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। ट्रक सीज कर दिया गया है।
पोस्टमार्टम में देरी पर नाराज हुए लोग
शव के पोस्टमार्टम में देरी पर शक्तिफार्म से पहुंचे लोगों और परिजनों ने नाराजगी जताई। वहां पर मौजूद भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने फोन पर सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी से वार्ता की जिसके बाद पोस्टमार्टम शुरू हो सका।