फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस से जीती जिंदगी: चलती ट्रेन से गिरा युवक प्लेटफार्म के बीच फंसा, देवदूत बनकर पहुंचीं 'उमा' ने ऐसे बचाई जान

Sun, 28 Apr 2024 06:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)

सार

Uttarakhand News: यात्री खाने का सामान लेने ट्रेन से नीचे उतरा था। तभी ट्रेन चलने लगी तो वह तेजी से दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगा और अचानक उसका पैर फिसल गया। 
विज्ञापन
ट्रेन से गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के लक्सर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया। ट्रेन से गिरते ही व्यक्ति प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। इसी बीच देवदूत बनकर आई एक महिला पुलिसकर्मी के साहस और सूझबूझ से उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या-13151 कलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 14:46 बजे लक्सर रेलवे स्टेशन पर थी। इसी बीच एक यात्री खाने का सामान लेने नीचे उतरा। तभी ट्रेन चलने लगी तो वह तेजी से दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगा और अचानक उसका पैर फिसल गया। वह फिसलकर प्लेटफार्म के बीच में फंस गया।

तभी वहां तैनान महिला जीआरपी कर्मी उमा ने अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुए उसे अपनी तरफ खींचा और ट्रेन के जाने तक प्लेटफार्म के पास ही पकड़े रखा। जब ट्रेन गई तो उसे बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


Uttarakhand Forest Fire: पहाड़पानी के जंगल में लगी भीषण आग में फंसे वन कर्मी और ग्रामीण, भागकर बचाई जान

विज्ञापन

जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि महिला कांस्टेबल उमा ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री की जान बचाई है। उन्होंने बताया कि ट्रेन रुकने के बाद यात्री को रवाना कर दिया था। यात्री को कोई चोट नहीं आई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें