फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: पहाड़पानी के जंगल में लगी भीषण आग में फंसे वन कर्मी और ग्रामीण, भागकर बचाई जान

Sun, 28 Apr 2024 06:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पहाड़पानी(नैनीताल)

सार

Uttarakhand Forest Fire: पहाड़पानी, दीनी तल्ली, दीनी मल्ली, महतोलिया गांव और ओखलकांडा के मोहानागांव, थली के आस-पास के गांवों में सुबह से शाम तक आग लगी रही। आग बुझाने गए वनकर्मी भी आग में फंस गए।
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार दोपहर बाद नैनीताल में पहाड़पानी से सटे जंगलों में लगी आग तेज हवाओं के साथ पूरे जंगल में फैल गई। जंगल में लगी आग को बुझाने में जुटे वन कर्मी और ग्रामीण आग की तेज लपटों के बीच में फंस गए। आग को अपनी ओर बढ़ता देख वन कर्मियों और ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। उधर, आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


रविवार को पहाड़पानी, दीनी तल्ली, दीनी मल्ली, महतोलिया गांव और ओखलकांडा के मोहानागांव, थली के आस-पास के गांवों में सुबह से शाम तक आग लगी रही। आग के धुएं से गांवों में धुंध छाए रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। वन विभाग के कर्मचारी जंगल में लगी आग बुझाने में लगे हुए हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

Uttarakhand: जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ीं, वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नैनीताल में आग अब विकराल रूप लेने लगी है। शनिवार को नैनीताल के लड़ियाकाटा और पाइंस के जंगल में लगी आग पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरकर जंगल में लगी आग पर डालकर उसे बुझाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें