फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: वायरल वीडियो मामले में विधायक बिष्ट का लिया जाएगा वॉयस सैंपल, कराई जाएगी फोरेंसिक जांच

Wed, 20 Sep 2023 10:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बीते दिनों द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट कॉलेज प्रबंधन के घर में घुस गए थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने वहां गाली गलौज की और धमकी दी।
विज्ञापन
विधायक मदन बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉलेज के प्रबंधक से गाली गलौज करने के मामले में द्वाराहाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे जुड़े वायरल वीडियो और ऑडियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जिन्हें जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद विधायक का वॉयस सैंपल लिया जाएगा।

विज्ञापन


बीते दिनों द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट कॉलेज प्रबंधन के घर में घुस गए थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने वहां गाली गलौज की और धमकी दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिससे सियासी हलचल भी पैदा हो गई।
 

विधायक वायरल वीडियो प्रकरण: उत्तराखंड कांग्रेस के हाथ से निकले मदन बिष्ट, आलाकमान तक पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में विधायक के खिलाफ द्वाराहाट थाने में गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। अचानक विवादों में आए विधायक की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। इसके बाद एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बिष्ट पर मुकदमा दर्ज

इसमें वह प्रदेश के बड़े नेताओं को भी गाली गलौज करते सुने जा रहे हैं। यह ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बिष्ट के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सभी वीडियो और ऑडियो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही विधायक का वॉयस सैंपल लेने की प्रक्रिया भी कोर्ट के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस मामले में डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मुकदमे की विवेचना गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें