‘मैं किसान का बेटा हूं’
धनखड़ ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। मैं एक गांव से हूं। मैं बाहर कदम रखने वाली पहली पीढ़ी हूं। मैं आज जो कहता हूं और 30 साल पहले जब मैं मंत्री और संसद का सदस्य था तब मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता था।
सीएए किसी भारतीय की नागरिकता नहीं छीनेगा
उन्होंने कहा कि सीएए के बारे में फैलाई जा रही झूठी कहानी और गलत सूचना के प्रति सबको समझ विकास की जरूरत है कि सीएए न तो किसी भी भारतीय नागरिक को उसकी नागरिकता से वंचित करना चाहता है, न ही यह पहले की तरह किसी को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने से रोकता है।