फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दो दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली लौटे उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा- केदारनाथ आकर शांति का अनुभव कर रहा हूं

Fri, 27 Oct 2023 10:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/रुद्रप्रयाग

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार और बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक भी किया।
विज्ञापन
केदारनाथ में उप राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के दो दिवसीय भ्रमण के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को वायुसेना के विमान से दिल्ली लौट गए। उनके दिल्ली लौटने के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मेयर ऋषिकेश अनीता मंमगांई, विधायक बृजभूषण गैरोला, मुख्य सचिव डॉ. एसएस. संधु, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी सोनिका के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

HNB Garhwal University: आठ नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

विज्ञापन

केदारनाथ आकर शांति का अनुभव कर रहा हूं : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार और बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक भी किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैं केदारनाथ धाम में शांति का अनुभव कर रहा हूं। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नजारे मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। उन्होंने धाम में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों का अभिवादन भी किया।

शुक्रवार को सुबह 9.15 बजे वायु सेना के हेलिकॉप्टर से उपराष्ट्रपति पत्नी डाॅ. सुदेश धनखड़ के साथ केदारनाथ एमआई-17 हेलिपैड पर उतरे। यहां से उन्होंने बाबा केदार की भूमि को नमन करते हुए वहां के प्राकृतिक नजारों का दीदार किया। हेलिपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में केदार सभा, बीकेटीसी और तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाई और वस्त्र भेंट किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में लगभग 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की। इस मौके पर आईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम डाॅ. सौरभ गहरवार, एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, सीडीओ नरेश कुमार, एडीएम वीर सिंह बुदियाल सहित प्रशासन व पुलिस के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। यहां से वह सेना के हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो खींचो भाई ...
उपराष्ट्रपति ने केदारनाथ में शासन, प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही अन्य लोगों के साथ फोटो खिंचवाई। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी पुष्प भेंट कर स्वागत कर रहे थे तो उन्होंने फोटोग्राफर से कहा, फोटो खींचो भाई। वहीं, जब वह हेलिकॉप्टर से उतरे तो सेना के अधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने सेना की प्रशंसा करते हुए कहा- एक्सीलेंट।

राज्यपाल ने दी पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी
राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य हो रहे हैं, जिसमें पहले चरण में मंदिर मार्ग व मंदिर परिसर के विस्तार के साथ ही आदिगुरू शंकराचार्य की समाधिस्थल का पुनर्निर्माण हो चुका है। दूसरे चरण में कार्य जोरों पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें