फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: जेल अधिकारियों के वर्दी धुलाई भत्ते में 15 गुना की बढ़ोतरी, अब मिलेगी इतनी रकम

Wed, 03 Dec 2025 10:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह वर्दी धुलाई भत्ता कई दशकों से नहीं बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में जेल अधिकारियों के वर्दी धुलाई भत्ते में 15 गुना बढ़ोतरी कर दी गई है। अब उप कारापाल से डीआईजी जेल तक के अधिकारियों को 20 रुपये के स्थान पर 300 रुपये प्रतिमाह वर्दी धुलाई भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा बंदी रक्षकों के वर्दी धुलाई भत्ते को भी 15 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी डीआईजी जेल मनोज कुमार आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह वर्दी धुलाई भत्ता कई दशकों से नहीं बढ़ाया गया था।

विश्व दिव्यांग दिवस: सीएम धामी ने 41 प्रतिभाओं को किया सम्मानित, कहा-आप दिव्यांग नहीं, समाज के दिव्य-अंग हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मांग की गई थी कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों के वर्दी धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाए। इस पर शासन ने मंजूरी देकर इसे मुख्यमंत्री के पास स्वीकृति के लिए भेजा था जिसे स्वीकृति मिल गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें