नजदीक आ गए उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। सत्तारूढ़ भाजपा भी रोजगार के मुद्दे पर भारी दबाव में है। सरकार को 24 हजार सरकारी नौकरियां खोलनी पड़ी हैं। कांग्रेस और आम आदमी समेत सभी विपक्षी दल सरकार पर बेरोजगारी की समस्या का समाधान न करने का आरोप लगा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों के चुनाव घोषणा पत्र में बेरोजगारी सबसे प्रमुख मुद्दे के तौर पर शामिल होने वाला है।
पिछले दो साल में कुछ यूं रही बेरोजगारी दर
माह 2021 2020
नवंबर 3.1 1.5
अक्तूबर 3.3 9.2
सितंबर 4.1 22.3
अगस्त 6.2 14.3
जुलाई 3.2 12.4
जून 4.8 8.6
मई 5.5 8.0
अप्रैल 6.0 6.5
मार्च 3.3 19.9
फरवरी 4.7 5.0
जनवरी 4.5 5.5
नोट : बेरोजगारी दर प्रतिशत में