फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का संशोधित सिलेबस किया जारी, हिंदी व अंग्रेजी संस्करण में थी भिन्नता

Tue, 05 Nov 2024 09:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आयोग ने 11 सितंबर को पीसीएस मुख्य परीक्षा का नया सिलेबस जारी किया था। इसमें सामान्य अध्ययन-2, सामान्य अध्ययन-3 और सामान्य अध्ययन-4 में कई विषय ऐसे थे जो कि अंग्रेजी संस्करण में तो दिए गए थे लेकिन हिंदी संस्करण में नहीं थे।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का संशोधित सिलेबस जारी कर दिया है। इसमें हिंदी व अंग्रेजी संस्करण में भिन्नता होने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अभ्यर्थियों ने संशोधन की मांग की थी।

विज्ञापन


आयोग ने 11 सितंबर को पीसीएस मुख्य परीक्षा का नया सिलेबस जारी किया था। इसमें सामान्य अध्ययन-2, सामान्य अध्ययन-3 और सामान्य अध्ययन-4 में कई विषय ऐसे थे जो कि अंग्रेजी संस्करण में तो दिए गए थे लेकिन हिंदी संस्करण में नहीं थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि तीन पेपर 600 अंक के हैं, जिससे हिंदी माध्यम वाले अभ्यर्थियों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

इन आपत्तियों को समझने के बाद आयोग ने अब संशोधित सिलेबस वेबसाइट पर जारी कर दिया है। तीन प्रश्न पत्रों के हिंदी संस्करण सिलेबस के सभी बिंदुओं को सिलेबस में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: पहली बार हो रही विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आरोग्य एक्सपो, 4,500 प्रतिनिधियों ने किया पंजीकरण
विज्ञापन


आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, वेबसाइट से अभ्यर्थी सभी बिंदुओं को समझकर अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। आपको बता दें कि आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 16 से 19 नवंबर के बीच होने जा रही है, जिसके एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें