फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यूजेवीएनएल उपनलकर्मियों को सौगात, विशेष ऊर्जा भत्ते और रात्रि पाली भत्ते में हुई बढ़ोतरी

Mon, 28 Oct 2024 07:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यूजेवीएनएल के अकुशल कार्मिकों को 800 रुपये, अर्धकुशल को 950 रुपये, कुशल को 1100 रुपये और उच्च कुशल को 1350 रुपये प्रतिमाह विशेष ऊर्जा भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के उपनल कर्मचारियों को दिवाली पर विशेष ऊर्जा भत्ते और रात्रि पाली भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात मिली है। यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, यूजेवीएनएल के अकुशल कार्मिकों को 800 रुपये, अर्धकुशल को 950 रुपये, कुशल को 1100 रुपये और उच्च कुशल को 1350 रुपये प्रतिमाह विशेष ऊर्जा भत्ता मिलेगा।

Uttarakhand:  प्रदेश में पर्यावरण मित्रों को मिलने वाली बीमा राशि में हुआ इजाफा, अब दो के बजाय मिलेंगे पांच लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालकीय कर्मचारियों में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 800 रुपये प्रतिमाह रात्रि पाली भत्ता मिलेगा। अनुपस्थित होने पर 100 रुपये प्रति पाली के हिसाब से कटौती होगी। चतुर्थ श्रेणी के परिचालकीय कर्मचारियों को 500 रुपये प्रतिमाह रात्रि पाली भत्ता मिलेगा और अनुपस्थित पर 60 रुपये प्रति पाली के हिसाब से कट जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें