फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: भारी बरसात में नदियों में सिल्ट की चुनौती, फिर भी यूजेवीएनएल का उच्च बिजली उत्पादन

Tue, 21 Jul 2026 02:08 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

लगातार बारिश के मौसम में जहां नदियों में बढ़ी सिल्ट जल विद्युत परियोजनाओं के संचालन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, वहीं यूजेवीएनएल ने उत्पादन बनाए रखने की रणनीति पर जोर दिया है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद निगम का दैनिक बिजली उत्पादन 2.3 करोड़ यूनिट से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
electricity - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बरसात में नदियों में सिल्ट के बावजूद उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) का बिजली उत्पादन उच्च स्तर पर चल रहा है। सिल्ट के कारण कई जगहों पर यूजेवीएनएल को बीच-बीच में परियोजनाएं बंद करनी पड़ रही हैं। निगम का उत्पादन 2.3 करोड़ यूनिट से ऊपर चल रहा है।

यूजेवीएनएल की प्रदेश में 21 में से 20 परियोजनाएं बिजली उत्पादन कर रही हैं। इनमें मोहम्मदपुर, चीला समेत कई जल विद्युत परियोजनाएं भारी पानी या नदियों में सिल्ट की वजह से बाधित हो रही हैं। बावजूद इसके यूजेवीएनएल इन्हें रोक-रोककर बिजली उत्पादन में जुटा है। अब से एक माह पूर्व तक नदियों में पानी की कमी की वजह से यूजेवीएनएल का उत्पादन करीब 1.2 करोड़ यूनिट था जो कि वर्तमान में 2.3 करोड़ यूनिट या इससे भी ऊपर चल रहा है। धरासूं एमबी-2, छिबरो, व्यासी समेत कई परियोजनाओं से यूजेवीएनएल अच्छा उत्पादन कर रहा है।

ये भी पढ़ें...Haridwar: पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

बिजली की मांग 4.9 करोड़ यूनिट

प्रदेश में बिजली की मांग इस समय 4.9 करोड़ यूनिट चल रही है। इसके सापेक्ष राज्य पूल से करीब 2.1 से 2.2 करोड़ यूनिट, केंद्रीय पूल से करीब 2 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही है। बाकी करीब 70 लाख यूनिट बिजली यूपीसीएल बाजार या अन्य माध्यमों से जुटा रहा है। यूपीसीएल रिपोर्ट के मुताबिक, मांग के सापेक्ष उपलब्धता पूरी होने के कारण फिलहाल कहीं भी बिजली कटौती नहीं हो रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें