फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ओपन एक्सेस बिजली पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ, यूपीसीएल ने 88 पैसे प्रति यूनिट सरचार्ज का किया प्रस्ताव

Tue, 21 Jul 2026 01:59 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में खुले बाजार से बिजली खरीदने वाले उद्योगों पर जल्द अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता है। यूपीसीएल के प्रस्तावित अतिरिक्त सरचार्ज पर अब नियामक आयोग ने हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुले बाजार से बिजली लेने वाले (ओपन एक्सेस उपभोक्ता) उद्योगों पर यूपीसीएल 88 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त सरचार्ज लगाने की तैयारी में है। इसके लिए यूपीसीएल ने जो याचिका नियामक आयोग के समक्ष दायर की है, उसे स्वीकार करते हुए आयोग ने सात अगस्त तक सुझाव-आपत्तियां मांगी हैं।

यूपीसीएल ने यह याचिका विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 42(4) और यूईआरसी नियमावली 2015 के प्रावधानों के तहत दायर की है। यह सरचार्ज एक अक्तबूर 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि के लिए लागू करने का प्रस्ताव है। यूपीसीएल प्रबंधन का तर्क है कि ओपन एक्सेस उपभोक्ताओं के बाहरी स्रोतों से बिजली खरीदने के कारण निगम की अनुबंधित बिजली बेकार रह जाती है लेकिन उसका फिक्स्ड कॉस्ट (स्थिर लागत) भुगतान यूपीसीएल को करना पड़ता है। इस नुकसान की भरपाई के लिए यह अतिरिक्त सरचार्ज प्रस्तावित किया गया है।

यूपीसीएल ने अक्तबूर 2025 से मार्च 2026 के बीच छह प्रमुख पावर प्लांटों (दादरी गैस, ऊंचाहार, अंता, औरैया आदि) से 31.73 करोड़ यूनिट बिजली सरेंडर की। इस पर 37.91 करोड़ की स्थिर लागत वहन करनी पड़ी। उपभोक्ता स्तर पर औसत स्थिर लागत 1.04 रुपये प्रति यूनिट आंकी गई है। इस अवधि में यूपीसीएल की अनुबंधित बिजली 32.49 करोड़ यूनिट रही जबकि ओपन एक्सेस के तहत 38.33 करोड़ यूनिट बिजली ली गई। इन्हीं गणनाओं के आधार पर यूपीसीएल ने 88 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त सरचार्ज की सिफारिश की है।

ये भी पढ़ें...Haridwar: पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

सात अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां

नियामक आयोग के सचिव नीरज सती की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, आम जनता और हितधारकों के लिए वेबसाइट, आयोग कार्यालय में याचिका की कॉपी उपलब्ध है। इस याचिका पर सात अगस्त तक अपनी राय, सुझाव या आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां आयोग के कार्यालय विद्युत नियामक भवन, माजरा (देहरादून) में डाक या व्यक्तिगत रूप से या आधिकारिक ईमेल secy.uerc@gov.in पर भेजी जा सकती हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें