उन्होंने बताया कि जिले में 45 इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी की जानी शेष है। बदमाशों को 15 दिन का समय देकर थाना, चौकी, संबंधित क्षेत्राधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से सरेंडर कर लें।
15 दिन के बाद पुलिस बदमाशों को गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ करेगी। गिरफ्तारी के दौरान एनकाउंटर करने से भी पुलिस संकोच नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि किसी तरह की हानि होने पर बदमाश खुद जिम्मेदार होगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बढ़ाई सख्ती
रुद्रपुर जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एसएसपी ने सख्ती बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि बगैर लक्षण दिखे पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। इसलिए कोरोना संक्रमितों की बाहरी तौर पर पहचान करना चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है।
एसएसपी दलीप सिंह कुमार ने बताया कि 19 जुलाई से व्यापक स्तर पर सभी थाना, चौकी से कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दुर्व्यवहार से बचते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 से बचने को बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।
रुद्रपुर जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।