फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : आज और शुक्रवार को नहीं चलेंगी दो ट्रेनें, आरओबी निर्माण के चलते संचालन पर रोक

Tue, 24 Nov 2020 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार और शुक्रवार को नहीं होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा देहरादून से प्रयागराज के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस को मंगलवार को देहरादून के बजाय लक्सर से ही रवाना किया जाएगा। मोतीचूर-रायवाला के बीच आरओबी निर्माण के चलते ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है।

स्टेशन अधीक्षक (संचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन पर रोक लगाई गई है। फिलहाल दोनों ट्रेनें मंगलवार और शुक्रवार को नई दिल्ली और काठगोदाम नहीं जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को देहरादून नहीं आएगी

साथ ही प्रयागराज से देहरादून के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को देहरादून नहीं आएगी। ट्रेन को लक्सर से ही प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा।

यह पहली बार नहीं है जब लिंक एक्सप्रेस को लक्सर से ही टर्मिनेट किया गया है। पिछले दिनों लिंक एक्सप्रेस को लक्सर से टर्मिनेट किया गया था। यात्रियों को रोडवेज की बसों से हरिद्वार और देहरादून लाया गया था। 

सीताराम शंकर ने बताया कि मोतीचूर और रायवाला स्टेशन के बीच आरओबी निर्माण के चलते ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। बता दें कि पिछले दिनों लक्सर और हरिद्वार के बीच आरओबी निर्माण के चलते देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें