फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बेकाबू वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सड़क किनारे बैठे थे दोनों

Sun, 04 Jul 2021 11:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ

सार

मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों और गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटक स्थल चोपता से ऊखीमठ की तरफ आ रहे बेकाबू वाहन की चपेट में आने से सड़क किनारे बैठे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम करीब 7.30 बजे आई-20 कार (यूके 07डीबी-5837) चोपता से अगस्त्यमुनि लौट रही थी। कार में चालक नवल रावत पुत्र स्व. राम सिंह रावत निवासी अगस्त्यमुनि समेत चार लोग मौजूद थे। सिरसोली गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी मुंडेर पर जा टकराई। इससे वहां बैठे रणवीर सिंह (42) पुत्र नारायण सिंह और मदन सिंह (40) पुत्र गबर सिंह, निवासी करोखी गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को निजी वाहन से पीएचसी ऊखीमठ लाने लगे लेकिन गंभीर चोट के कारण दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद ऊखीमठ थानाध्यक्ष मुकेश थलेड़ी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और कार को सीज करते हुए चालक समेत उसके साथ के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है। दूसरी तरफ परिजनों की मौजदूगी में शवों का पंचनामा करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर वाहन मुंडेर से टकराया है, वहां पर सड़क बहुत चौड़ी है। 

विज्ञापन

हाईवे पर टकराईं तीन कारें, पांच लोग घायल

रामनगर हाईवे एक के बाद एक तीन कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले लाया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। 

रविवार को रामनगर हाईवे पर तीन कारें एक-दूसरे के पीछे चल रही थी। धनौरी गांव के पास अचानक पहली कार के रुकने पर तीनों कारें एक के पीछे एक टकरा गईं। हादसे में आगे की दो कारें हाईवे किनारे खेत में जाकर पलट गईं। जबकि एक कार क्षतिग्रस्त होकर हाईवे पर रुक गई। आसपास के लोगों की सूचना पर सीपीयू प्रभारी पवन भरद्वाज टीम के साथ पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकालकर उन्हें सरकारी अस्पताल भिजवाया। 

हादसे में घायल लोगों की पहचान करनपुर (रामनगर) निवासी विक्रांत सिंह, उनकी पत्नी ममता सिंह, कश्मीरी कॉलोनी जैन नगर दिल्ली निवासी सन्नी अरोरा, सेक्टर-5 रोहिणी दिल्ली निवासी विजय, सेक्टर-3 रोहिणी (दिल्ली) निवासी कशिश के रूप में हुई है। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि हाईवे पर एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से तीन कारें आपस में टकरा गईं जिससे कुछ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें