फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: धामी के सीएम बनते ही विपक्ष ने पहले दिन निभाई स्वस्थ परंपरा, दूसरे दिन बोला हमला 

Sun, 04 Jul 2021 08:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर जमकर हमला बोला तो इधर, प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कमान संभाली। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के पद पर पुष्कर सिंह धामी के नाम का चयन होने पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने स्वस्थ परंपरा का निर्वहन करते हुए पहले दिन तो उन्हें शुभकामनाएं दी, लेकिन अगले ही दिन उन पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उत्तराखंड: नए सीएम धामी की कैबिनेट में शामिल हुए ये 11 मंत्री, जानिए उनके बारे में खास बातें...

हरीश रावत बोले, 2017 का चुनावी घोषणा पत्र खोलकर मैदान में उतरें नए सीएम
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि वे एक दिन पहले नए सीएम पुष्कर सिंह धामी को बधाई दे चुके हैं। आज उन्हें एक सलाह देना चाहते हैं। उनके पास और उनकी पार्टी के पास यह अंतिम अवसर है कि वह वर्ष 2017 के अपने चुनावी घोषणा पत्र को खोलें। क्योंकि इससे पहले के दोनों मुख्यमंत्रियों ने शायद अपना चुनावी घोषणा पत्र खोला ही नहीं। वे भूल गए थे कि उन्होंने जनता से क्या-क्या वादे किए हैं।  
विज्ञापन


हरीश रावत ने कहा यदि नए सीएम चुनावी घोषणा पत्र खोल लेते हैं तो उन्हें एक अच्छा विद्यार्थी माना जाएगा। नवागंतुक मुख्यमंत्री के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं, लेकिन वे अपने प्रदेश अध्यक्ष के झूठ को उत्तराखंड के नौजवानों के सामने न परोसें। उन्होंने एक झूठ परोसा है कि सात लाख लोगों को नौकरियां दी हैं। जबकि यह संख्या केवल कुछ दर्जनों तक सीमित है।

कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल में 32 हजार लोग राजकीय सेवाओं में किसी न किसी रूप में कार्यरत हुए थे। आज यह संख्या भाजपा के राज में 320 तक भी नहीं पहुंच पाई है। हमारे समय में जो अधियाचन हुए थे, वह अधियाचन सब रोक दिए गए हैं, जो परीक्षाएं हुई हैं, उन परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित नहीं हो रहे हैं। कुछ जगह यदि परीक्षाएं हुई हैं और रिजल्ट निकले हैं तो पोस्टें सीजड कर दी गई हैं या कम कर दी गई हैं। यदि पुष्कर धामी इन विसंगतियों को भी ठीक कर दें तो वे राज्य के लोगों के बीच नायक बन सकते हैं। 

विज्ञापन

धामी नौजवान हैं, इसलिए उनकी तरफ सॉफ्ट कॉर्नर है...

पूरी सीएम हरीश रावत ने कहा कि उनका किसी भी भाजपाई के साथ कोई सॉफ्ट कॉर्नर नहीं रहता है, लेकिन पुष्कर धामी नौजवान हैं। मैं हमेशा नौजवानों को आगे बढ़ाने में विश्वास रखता हूं। एक नौजवान को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है तो वे चाहते हैं कि यह नौजवान थोड़ा सा ही सही, कुछ तो चमक दिखाएं और यदि कुछ भी चमक नहीं दिखा पाए तो हजारों-हजार नौजवानों को घोर निराशा होगी।

भाजपा में अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं: कांग्रेस
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी और पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि नए मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही भाजपा में अंदरखाने बगावत हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के विरोध में भाजपा में उठ रहे विरोध के स्वरों को भाजपा दबा रही है, लेकिन वहां अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई वरिष्ठ नेता इसे पचा नहीं पा रहे हैं। आने वाले दिनों में भाजपा में बड़ी फूट खुलकर सड़क पर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक डूबता हुआ जहाज है। वर्ष 2022 के चुनाव में यह बात सिद्ध भी हो जाएगी। धामी की मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति भाजपा को महंगी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें