फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: खेत में फसल के बचाव को लगाए बिजली के तार से लगा करंट, किसान और ग्रामीण की माैत

Sun, 02 Jun 2024 11:53 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

Uttarakhand News: खेत में पानी से सिंचाई का काम चल रहा था। एक मृतक अपने साथी को लेकर खेत देखने गया तो दोनों बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
करंट लगने से दो लोगों की माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में शनिवार देर रात हादसा हो गया। जानवरों से फसल की रक्षा के लिए खेत में लगाए गए बिजली के तार के करंट की चपेट में आकर एक किसान और एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मौत से गांव में मातम का माहौल है। वहीं दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


सुदूरवर्ती गांव चंडीपुर निवासी राजबिहारी राय (55) गांव के किसान शेर सिंह के खेत में बटाई पर काम करता था। बताया जा रहा है कि  वर्तमान में उसने चार एकड़ में बे- मौसमी धान की फसल लगाई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात को खेत में ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई का काम चल रहा था।

Rudrapur News: बाइक लुटेरों ने पुलिस कर्मियों पर की कार चढ़ाने की कोशिश, एक हेड कांस्टेबल चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन

राजबिहारी गांव के ही मनीपद मंडल (50) को साथ लेकर खेत का निरीक्षण करने चला गया। वहां खेत में जानवरों से फसल की बचाव के लिए लगाए गए बिजली की तार-बाड़ के करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें