फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः दोस्त की शादी से लौट रहे दो सगे भाइयों कार दर्दनाक हादसे का हुए शिकार, मौत

Mon, 15 Feb 2021 02:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
dead brothers - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दोस्त की शादी से लौट रहे दो सगे भाई दर्दनाक हादसे का शिकार होकर काल के गाल में समा गए। हादसे में घर के दो जवान बेटाें की मौत से परिजन सकते में हैं। इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


हरबर्टपुर चौक पर हुआ हादसा, डंपर से टकरा गई कार

दोस्त के शादी समारोह से लौट रहे कार सवार दो सगे भाइयों की हादसे में मौत हो गई। हादसा हरबर्टपुर चौक पर हुआ। जहां उनकी कार डंपर से टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगेश (32) व रोहित (30) वार्ड नंबर 2 आदर्श विहार के निवासी थे।
 

देर रात कार से घर लौट रहे थे दोनों भाई


दोनों प्राइवेट जॉब करते थे। बीते रविवार को विकासनगर में अपने किसी दोस्त की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात कार से घर लौट रहे थे। हरबर्टपुर चौक पर उनकी कार डंपर से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को लेहमन अस्पताल भेजा, जहां  चिकित्सकों ने दोनों  भाइयों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


भाइयों की मौत से घर में मातम


मृतकों के पिता गणेश जुगरान बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम छा गया है। मां सरोज देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों के बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

पुलिस ने शवाें का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। हादसे के दौरान डंपर छोड़कर भागे चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें