फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून जिले में मौजूद अश्वमेध स्थल पर मिली ब्राह्मी लिपि में संस्कृत अभिलेख की ईंट

Mon, 15 Feb 2021 01:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ब्राह्मी लिपि में संस्कृत अभिलेख की ईंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून जिले के  जगतग्राम अश्वमेध स्थल पर ब्राह्मी लिपि में संस्कृत अभिलेख की ईंट मिली है। राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जगतग्राम अश्वमेध गौरव अभियान के प्रमुख पूर्व सांसद तरुण विजय ने कहा यह खोज नवीन उत्खनन की ओर ले जाएगी।

विज्ञापन


ब्राह्मी लिपि में संस्कृत अभिलेख की खोज को इंगित करते हुए तरुण विजय ने कहा आज वह बेहद प्रसन्न हैं। उनके प्रयास सफल हो रहे हैं। बताते हैं कि यहां अभी अनेक रहस्य दबे पड़े हैं। यह स्थान अंतरराष्ट्रीय पुरा-पर्यटन का केंद्र बनेगा। वे चाहते हैं कि मुख्यमंत्री यहां तक पहुंचने का मार्ग जल्द बनवाएं।

रविवार को 1700 वर्ष पुराने गरुड़ अश्वमेध स्थल जगतग्राम में तरुण विजय ने पुनरुद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के स्थानीय अधिकारी थे। तरुण विजय की पहल पर इस विश्वस्तरीय हिंदू सभ्यता के प्राचीन स्थल का पुनरुद्धार कार्य केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


तरुण विजय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की महानिदेशक विद्यावती का इस स्थल के पुनरुद्धार हेतु आभार व्यक्त किया। यहां आने के लिए अभी तक न मार्ग है, न ही मार्गदर्शक न साइनबोर्ड। विजय ने कहा हम किसी कीमत पर हिंदू गौरव की प्राचीन स्थली नष्ट व उपेक्षित नहीं रहने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें