फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पौड़ी में हिरण के अवैध शिकार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, फ्रिज से बरामद हुआ पांच किलो मांस

Wed, 25 Sep 2024 12:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

Uttarakhand News: वन विभाग को मुख्यालय पौड़ी के समीप श्रीनगर रोड पर गडोली स्टेट में घुरड़ के अवैध शिकार की सूचना मिली थी। टीम पहुंची तो वहां एक आरोपी के घर में फ्रिज से पांच किलो मांस मिला। 
विज्ञापन
हिरण का शिकार करने के के मामले में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में पौड़ी मुख्यालय के समीप गडोली में घुरड़ (हिरण) के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने एक आरोपी के घर में फ्रिज से पांच किलो मांस बरामद किया है। साथ ही खुर व खाल भी मिली है। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। मांस, खुर व खाल के सैंपल जांच के लिए वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


वन विभाग को मुख्यालय पौड़ी के समीप श्रीनगर रोड पर गडोली स्टेट में घुरड़ के अवैध शिकार की सूचना मिली थी। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज दिनेश चंद्र नौटियाल के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। वहां एक आरोपी विजय दनोसी के घर में फ्रिज से पांच किलो मांस मिला। साथ ही खुर व खाल भी बरामद हुई।

Chakrata Forest Division: वनकर्मियों ने चेकिंग के दौरान 180 टीन अवैध लीसा पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन



जिस पर टीम ने आरोपी साजिद खान उर्फ राजीव निवासी गडोली और नेपाली मूल के तुला बहादुर हाल निवासी गडोली को गिरफ्तार कर लिया। है। जबकि विजय दनोसी निवासी गडोली व प्रमोद भंडारी निवासी सैणीखाल फरार हो गए। चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिरण की प्रजाति में घुरड़ संकटग्रस्त श्रेणी की है। वन्यजीव संरक्षण के तहत इसका शिकार पूर्णत: प्रतिबंधित है। गडोली में घुरड़ के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। विभाग ने मांस, खुर व खाल का सैंपल लेकर जांच के लिए वन अनुसंधान संस्थान भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ गढ़वाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें