फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: खुलासा...फर्जी दस्तावेज बनाकर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रहा प्रशिक्षु डॉक्टर पकड़ा

Wed, 27 Nov 2024 10:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरियाणा के रहने वाले प्रशिक्षु डॉक्टर राहुल ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन किया। जिसमें मेरी स्टेट यूनिवर्सिटी रसियन फाउंडेशन से मेडिकल शिक्षा प्राप्त करना बताया गया।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के एक प्रशिक्षु डॉक्टर का फर्जी दस्तावेज बनाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से इंटर्नशिप करने का मामला सामने आया। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने दस्तावेजों के सत्यापन में इसका खुलासा किया। काउंसिल ने अल्मोड़ा कॉलेज के प्राचार्य को प्रशिक्षु डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. सुधीर पांडेय ने बताया कि हरियाणा के रहने वाले प्रशिक्षु डॉक्टर राहुल ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन किया। जिसमें मेरी स्टेट यूनिवर्सिटी रसियन फाउंडेशन से मेडिकल शिक्षा प्राप्त करना बताया गया।

Uttarakhand: पुलिस विभाग में कई IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसे कहां मिली तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार विदेश से मेडिकल शिक्षा हासिल करने वाले डॉक्टरों की नेशनल बोर्ड आफ एग्जाइमिनेशन (एनबीई) स्क्रीनिंग परीक्षा लेता है। प्रशिक्षु डॉक्टर ने इस स्क्रीनिंग परीक्षा में जो रोल नंबर दिया। वह सत्यापन करने पर राजेश गुप्ता नाम के प्रशिक्षु डॉक्टर का था। इंटर्नशिप के लिए प्रशिक्षु डॉक्टर ने राहुल फर्जी दस्तावेज जमा किए। इस पर काउंसिल की ओर से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को कार्रवाई करने को कहा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें