हेलीकॉप्टर से ट्रैकर को किया रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
वासुकीताल के ऊपरी क्षेत्र में ट्रैकिंग पर आए एक युवक की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया कर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक बीती दो सितंबर को चार सदस्यीय दल केदारनाथ-वासुकीताल ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए गया था। दल में रुद्रप्रयाग जिले के गिरिया गांव के दीपक सिंह, बडासू गांव के संजय सिंह व गडगू गांव के आदित्य और टिहरी के चोनी गांव निवासी विनय नेगी शामिल थे। यह दल वासुकीताल से भी काफी ऊपर पहुंच गया था, जहां बुधवार को आदित्य की तबीयत बिगड़ गई। आदित्य के साथियों ने प्रशासन से संपर्क कर मदद मांगी।
Dehradun News: कारोबार में हिस्सेदारी का झांसा देकर एक करोड़ की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
जिसके बाद जिलाधिकारी डाॅ. सौरव गहरवार के निर्देश पर आदित्य को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर फाटा पहुंचाया गया। यहां से 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया, वासुकीताल से ऊपर ऑक्सीजन की कमी के चलतेे युवक की तबीयत बिगड़ी थी।
अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने केदारनाथ-वासुकीताल सहित अन्य प्राचीन रूटों पर आने वाले ट्रैकरों से प्रशासन, पुलिस और वन विभाग से अनुमति लेकर ट्रैकिंग पर जाने की अपील की है।