फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2020 का शादी का आखिरी मुहूर्त आज, फिर अप्रैल में होंगी शादियां

Fri, 11 Dec 2020 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

साल 2020 मेें शादी का शुक्रवार को आखिरी मुहूर्त है। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से शादी समारोह की संख्या में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को आखिरी मुहूर्त पर शहरभर में 50 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है।

विज्ञापन


गुरुवार को शहरभर में शादियों की खासी रौनक देखने को मिली। बैंड-बाजों के बीच आसमान में आतिशबाजी भी होती रही। अब शुक्रवार को इस सीजन का आखिरी मुहूर्त है। इसी के साथ अगले कुछ महीने तक शादी की शहनाई सुनने को नहीं मिलेगी।

वहीं, हलवाई, वेडिंग प्वाइंट, टैंट व फूल से जुड़े व्यवसायी भी सीजन खत्म होने को लेकर मायूस हैं। उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि वर्ष 2020 में 11 दिसंबर को शुभ कार्य का आखिरी मुहूर्त है। इसके बाद अगले साल अप्रैल महीने में शादी के मुहूर्त निकलेंगे। बताया कि 15 दिसंबर से पौष महीना खर मास शुरू होगा, जो 13 जनवरी 2021 तक रहेगा।
विज्ञापन


इस महीने में शुभ कार्य वर्जित माने गए गए हैं। इस समय भगवान की पूजा करना उचित बताया गया है। जबकि, इसके बाद बृहस्पति व शुक्र उदय भी होंगे। इस कारण इस दौरान शुभ मुहूर्त नहीं होंगे। 12 अप्रैल को शुक्र अस्त होने के बाद शुभ मुहूर्त निकलेंगे। सिर्फ 14 जनवरी को मकर संक्रांति व 16 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें