फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारगंज : संम्पूर्णानंद जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, सिर पर लगी थी गंभीर चोट

Fri, 11 Dec 2020 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संपूर्णानंद खुली जेल के कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी की हत्या हुई है या मौत की वजह हादसा है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल जेल के कर्मचारी और अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


 पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले जीवन सिंह (45) पुत्र गुमान सिंह करीब दस साल से यहां संपूर्णानंद जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह रोज की तरह शाम को जीवन खुली जेल में बनी झोपड़ी में चला गया। रात करीब नौ बजे मेट राकेश कुमार ने जेलर को कैदी के घायलावस्था में पड़े होने की सूचना दी।

इस पर जेलर जयंत पांगती ने जेल की एंबुलेंस (यूके07जीए-1736) से कैदी को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर अभिलाषा पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. पांडेय ने बताया कि कैदी के माथे पर गंभीर चोट लगी है और बाएं हाथ में भी सूजन है। डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को कैदी की मौत का मेमो भेजा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें