फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भालू के हमले में घायलों को 10 लाख तक अनुग्रह राशि मिलेगी, वन विभाग शासन को भेजेगा प्रस्ताव

Tue, 02 Dec 2025 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पीसीसीएफ मिश्रा ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा गांव में ठहराव होता है। इस पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति का प्रावधान करने का अनुरोध भी किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल होने की दशा में प्रभावितों को इलाज के लिए आवश्यकतानुसार 10 लाख तक की अनुग्रह राशि देने का प्रस्ताव शासन को भेजेगा। साथ ही जहां भालू के हमले ज्यादा हो रहे हैं, वहां जैव विविधता बोर्ड और वन अनुसंधान विभाग के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा।

विज्ञापन


यह फैसला प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। अधिकारियों ने ग्राम स्तर तक जन जागरूकता, झाड़ी कटान आदि काम के लिए अतिरिक्त मानव शक्ति की बात रखी। पीसीसीएफ मिश्रा ने कहा कि वनाग्नि और मानव वन्यजीव संघर्ष एक चुनौती है, इसके लिए नियमानुसार वॉचर रखें जाएं। अधिकारियों ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा गांव में ठहराव होता है। इस पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति का प्रावधान करने का अनुरोध भी किया गया।

Uttarkashi: पाही गांव में भालू ने मवेशियों को चारा देने जा रही बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हायर सेंटर रेफर

स्कूल का समय एक घंटा आगे बढ़ाएं

बैठक में गढ़वाल वन संरक्षक ने बताया कि रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत कई क्षेत्रों में स्कूलों के समय भालू दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वन विभाग ने जिला प्रशासन से स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ाने का अनुरोध किया है। बैठक में पीसीसीएफ एसबी सुबुद्धि, अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी, सुशांत पटनायक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें