फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आज खत्म हो रहा जिला पंचायतों का कार्यकाल, निवर्तमान अध्यक्ष ही होंगे प्रशासक

Sun, 01 Dec 2024 10:42 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद छह महीने या नई जिला पंचायत का गठन होने तक जो भी पहले हो संबंधित जिले के जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष ही वहां के प्रशासक होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार को छोड़ अन्य 12 जिला पंचायतों के निवर्तमान अध्यक्षों को ही वहां का प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला पंचायतों का कार्यकाल आज यानी रविवार को खत्म हो रहा है। जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में ग्राम एवं क्षेत्र पंचायतों के बाद जिला पंचायतों के चुनाव भी टल गए हैं। पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हरिद्वार को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जिलों में जिला पंचायतों के चुनाव उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले अपरिहार्य परिस्थितियों की वजह से नहीं कराए जा सके हैं।

Uttarakhand: हादसों में घायलों को मिलेगा तत्काल सटीक इलाज, आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए ट्रामा नेटवर्क तैयार
विज्ञापन


जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद छह महीने या नई जिला पंचायत का गठन होने तक जो भी पहले हो संबंधित जिले के जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष ही वहां के प्रशासक होंगे। निवर्तमान जिला पंचायत के अध्यक्ष संबंधित जिला पंचायत के प्रशासक का कार्यकाल, गठित जिला पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति के बाद ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि नियुक्त प्रशासक सामान्य रूटीन काम को ही देखेंगे। नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे। विशेष परिस्थिति में यदि नीतिगत निर्णय लिया जाना आवश्यक है तो प्रकरण संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। उस पर राज्य सरकार के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें