एक रात मेडिकल कॉलेजों में गुजारेंगे मंत्री, अफसर
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि व्यवस्थाओं को परखने के लिए एक रात मंत्री और उच्च अधिकारी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में गुजारेंगे। 10 जनवरी 2023 तक वह स्वास्थ्य सचिव, महानिदेशक स्वास्थ्य, निदेशक एनएचएम तथा सीईओ राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ हर जिले में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे, जिसमें मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा इकाइयों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, आयुष्मान भारत योजना, एनएचएम की योजनाओं की समीक्षा होगी।
जनवरी में होगा स्वास्थ्य चिंतन शिविर
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह में दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन होगा, जिसमें देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव समेत एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर भाग लेंगे। शिविर में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी।