अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 15 जुलाई को होगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से आदेश जारी किया गया है।
प्रदेश में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए 2800 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है। जिनकी स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए देहरादून और हरिद्वार दो जिलों के स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। देहरादून जिले में 834 लेक्चरर और 824 सहायक अध्यापक परीक्षा देंगे। जबकि हरिद्वार जिले में 559 लेक्चरर और 652 सहायक अध्यापक विभिन्न स्कूलों में परीक्षा देंगे।
उत्तराखंड: 12 जुलाई से खुलेंगे कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल, नियमित रूप से आएंगे शिक्षक
शिक्षा सचिव की ओर से शिक्षा निदेशक को जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 को देखते हुए समय-समय पर जारी शासनादेश को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कराई जाए। उधर शासन के निर्देश के बाद प्रभारी निदेशक रामकृष्ण उनियाल की ओर से सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को निर्देश जारी किया गया है। बोर्ड की सचिव को जारी निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा के संबंध में शासन के निर्देश के अनुसार कार्रवाई करें।
शिक्षा मंत्री आज इन स्कूलों का करेंगे शुभारंभ
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी से रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी एवं हरिद्वार जिले से संबद्ध सभी अटल उत्कृष्ट स्कूलों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे।