फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: घनसाली मोटर मार्ग पर पानी के टैंकर और स्कूटी की टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Tue, 17 Aug 2021 05:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी

सार

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब नौ बजे टिहरी डैम के टिपरी-जीरो ब्रिज मोटर मार्ग पर एडिट वन के पास हुआ।
विज्ञापन
उत्तराखंड टिहरी में टैंकर और स्कूटी की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के नई टिहरी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घनसाली मोटर मार्ग पर सुबह एक पानी के टैंकर और स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब नौ बजे टिहरी डैम के टिपरी-जीरो ब्रिज मोटर मार्ग पर एडिट वन के पास हुआ। एचसीसी कंपनी के टैंकर संख्या यूके-07 सीए0375 के अचानक ब्रेक फेल हो गए।

काफी दूर तक घिसटता रहा स्कूटी सवार
इस दौरान टैंकर सामने से आ रही स्कूटी uk07 डीबी 4888 से टकरा गया। ब्रेक फेल होने की वजह से स्कूटी काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। जिससे स्कूटी सवार किशन सिंह(26) पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम टुंगरी, चमोली की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक युवक टिहरी बांध परियोजना की कंपनी कंपनी में कार्य करता था। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

व्यक्ति संदिग्ध हालात में गंभीर घायल

पिरान कलियर में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने अपनी पत्नी के पहले पति समेत तीन लोगों पर गला रेतकर उसकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

एक व्यक्ति परिवार के साथ कलियर-धनौरी रोड स्थित झुग्गी में रहता है। शनिवार देर रात वह संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल में ले गए। यहां उसने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी के पहले पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चाकू से उसका गला रेतने का प्रयास किया है।

वहीं, उसकी पत्नी का कहना है कि देर रात शराब के नशे में वह झगड़ा कर रहा था। उसने घर में रखा एक कप तोड़कर अपना गला रेतने का प्रयास किया। महिला का कहना है कि पहले पति से उसका कोई वास्ता नहीं है। वहीं, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें