शहर 80 फीसदी हिस्सा नजूल भूमि पर बसा है। नैनीताल रोड पर हल्द्वानी से लेकर काठगोदाम क्षेत्र में 39 लाख 66 हजार 125 वर्ग मीटर नजूल भूमि दर्ज की गई है। नजूल भूमि पर दशकों से लोग काबिज हैं। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त बिजेंद्र चौहान ने बताय कि नैनीताल रोड के पूरब तरफ की जमीन और मंडी तक का इलाका नजूल भूमि है। इसी प्रकार भोलानाथ गार्डन की 59 बीघा जमीन और भवालीगंज का क्षेत्र नजूल भूमि हैं।
रुद्रपुर में 22 हजार परिवार हैं नजूल भूमि पर काबिज
जिस समय नजूल नीति बनाई गई थी, तब रुद्रपुर में नजूल पर बसे परिवारों की संख्या करीब 14 हजार थीं, जो कि अब बढ़कर करीब 22 हजार हो चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि नजूल नीति पर उच्च न्यायालय के रोक संबंधी आदेश पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक लगने से रुद्रपुर में नजूल भूमि पर बसे करीब 22 हजार परिवारों को मालिकाना हक मिलेगा।