फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सुंदरवन के पौधों की जड़ों में विसर्जित की गई सुंदरलाल बहुगुणा की अस्थियां

Tue, 25 May 2021 12:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चिपको आंदोलन के प्रणेता और विख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना संक्रमण के कारण 21 मई को निधन हो गया था।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवनभर पेड़ों को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले सुंदरलाल बहुगुणा आखिरकार उन्हीं पेड़ों में विलीन हो गए। वन, पर्यावरण के प्रति उनके प्रेम को देखते हुए उनकी अस्थियां सुंदरवन में पेड़ों की जड़ों में विसर्जित की गई। यहां 2010 में उन्होंने खुद पहला पौधा लगाया था, जो आज घने जंगल के रूप में बदल चुका है।

विज्ञापन


स्मृति शेष: सुंदरलाल बहुगुणा को हरिद्वार से मिली थी टिहरी बांध आंदोलन की प्रेरणा

2009 से 2011 के दौरान उन्होंने शुक्लापुर में प्रवास किया था। 2010 में करीब पांच हेक्टेयर जमीन में उनके सम्मान में सुंदर वन-फूड पार्क फॉर वाइल्ड एनिमल्स की स्थापना की गई थी। तब उन्होंने पहला पौधा लगाकर उस जंगल की नींव रखी थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड : आज भी उतनी ही जरूरत है सुंदरलाल बहुगुणा के संघर्षों की, ऐसे आगे बढ़ेगी उनकी विरासत

आज वहां एक घना और हराभरा जंगल आकार ले चुका है। वहां न केवल सैकड़ों तरह के पेड़-पौधे हैं बल्कि कई प्रजातियों की पक्षियां और वन्य जीव भी हैं। सोमवार को पर्यावरणविद् पद्मभूषण डा. अनिल जोशी ने उनकी अस्थियों को पौधों को समर्पित कर दिया। 
विज्ञापन


सुंदरलाल बहुगुणा : ग्लेशियर पिघलते देख लिया था संकल्प, जल संरक्षण के लिए चावलों का आजीवन किया त्याग

उन्होंने कहा कि यहां जल छिद्र भी बनाए गए हैं ताकि बहने वाली नदी को पानी मिलता रहे। उन्होंने कहा मैं वन पर्यावण के लिए काम करने वाले सब लोगों की ओर से उनकी अस्थियां विसर्जित कर रहा हूं। 2010 में वन विभाग व अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर स्व. बहुगुणा ने जिस वन की परिकल्पना की, उसे मैं आज सब को समर्पित कर रहा हूं।

इस वन का महत्व इसलिए अचानक बढ़ जाता है क्योंकि इसमें एक महान व्यक्ति की अस्थियां विसर्जित की गई हैं। डा. जोशी ने कहा कि गुरुजी ने एक सूखी और बंजर जमीन पर हराभरा वन तैयार करने की जो कल्पना की थी, वह अब साकार रूप ले चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें