फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मिलने पहुंचे सुधांशु महाराज, पूर्व मंत्री सलमान की पुस्तक पर उठाए सवाल  

Thu, 18 Nov 2021 12:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आचार्य सुधांशु महाराज ने शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह एक महान संत हैं, जिनमें कोई किसी भी प्रकार की बनावट नहीं।  जो हर समय समाज की चिंता में लग रते हैं।
विज्ञापन
सुधांशुजी महाराज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनखल स्थित श्री जगद्गुरु आश्रम में शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने के लिए पहुंचे आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा कि पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद एक एजेंडे के तहत बोल रहे हैं। कांग्रेस एक पुरानी पार्टी है। इससे उसे ऐसे लोगों पर नियंत्रण लगाना चाहिए। जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत न हो सके।

विज्ञापन


स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का हाल-चाल जाना
बुधवार को आश्रम में पहुंचे आचार्य सुधांशु महाराज ने शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह एक महान संत हैं, जिनमें कोई किसी भी प्रकार की बनावट नहीं।  जो हर समय समाज की चिंता में लग रते हैं। ऐसे महान संत से मिलना उनके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। वह उनसे काफी समय से मिल नहीं पाए थे।

उनसे मिलकर उन्हें अनूठे आनंद की प्राप्ति हो रही है, लेकिन समाज की दिन रात चिंता करने वाले स्वामीजी कई बार अपना स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना भूल जाते हैं। इसलिए उन्हें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि उनकी समाज को बेहद आवश्यकता है। आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा कि ऋषिकेश में 18 से 21 तक ध्यान का कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसके लिए वह आए हैं। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के पांच सौ लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन


हालांकि, कोरोना से पहले 1100 सौ लोगों का यह कार्यक्रम होता था। अब कोरोना की वजह से कार्यक्रम को छोटा किया गया है। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद जैसे नेेताओं पर कांग्रेस को नियंत्रण लगाना चाहिए, ताकि हिंदु समाज की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। कहा कि किसी को भी ऐसे समाज के प्रति बोलने और लिखने से पहले सोचना चाहिए। जो समाज सभी के लिए भलाई, प्रेम और सबके प्रति सौहार्द रखने वाला हिंदू समाज है। इस तरह के बयानों से देश की एकता और अखंडता को चोट पहुंचती है। जबकि इस समय भारत को एकता और पूरी शक्ति की आवश्यकता है। जिससे देश आगे बढ़ सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें