आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करने के बाद व्यापारी ने उसकी पत्नी को कॉल किया। कॉल पर महिला ने अपने पति की करतूत बताई। महिला का कहना है कि पति नशे का आदी हो चुका है। वह शराब पीने से मना करती थी तो उसे पीटता था। बच्चों को मारते समय उसे दखल देने पर धमकियां दी जाती थीं। ऑडियो कॉल में महिला व्यापारी से बात करते हुए कह रही है कि उसके पति को भी उसी तरह मारा जाए जैसे उसने बेटी को मारा है।
मां-पिता को खो चुकी है महिला
महिला का कहना है कि उसके आगे-पीछे कोई नहीं है। पिता की पिछले साल जनवरी में मौत हो चुकी है। मां की पिता से पहले मौत हो चुकी थी। वह इकलौती है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह तीन दिन से अपने मायके में रह रही है। उसके पास राशन की भी दिक्कत है।
मासूम की पीठ को पेन से गोदने का मामला बेहद गंभीर है। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी अमित कुमार कर रहे हैं। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डीएस कुंवर, एसएसपी।