फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात, इतना बढ़ा महंगाई भत्ता, सीएम ने दी मंजूरी

Fri, 02 May 2025 11:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर 53 फीसदी है। दो फीसदी बढ़ोतरी के बाद यह 55 प्रतिशत प्रतिमाह हो जाएगी।
विज्ञापन
महंगाई भत्ता। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों का महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ा दिया है। शुक्रवार को उन्होंने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को एक जनवरी से मिलेगा। अभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर 53 फीसदी है। दो फीसदी बढ़ोतरी के बाद यह 55 प्रतिशत प्रतिमाह हो जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चंपावत एवं लमगडा में तहसील भवनों के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। इसके लिए 17.74 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। तहसील चंपावत के भवन निर्माण पर 13.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि अल्मोड़ा की लमगडा तहसील भवन के निर्माण के लिए 3.88 करोड की स्वीकृति हुई है। ऊधमसिंह नगर एवं पिथौरागढ़ के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की 5.63 करोड़ की स्वीकृति हुई है।

Uttarakhand: नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव पर CM धामी सख्त, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे कानून तोड़ने वाले और अपराधी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम जिला ऊधमसिंह नगर में पंतनगर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पूर्व निर्मित ढांचे के ध्वस्तीकरण व अस्थायी विस्थापन कार्य एवं उक्त एयरपोर्ट के रनवे तथा विस्तारीकरण के लिए तीन करोड़ एवं जिला पिथौरागढ़ की कनालीछीना तहसील परिसर में पार्किंग, चारदीवारी एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 2.63 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें