इसी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांसवाली में 34 छात्र-छात्राओं पर तीन शिक्षक तैनात हैं। इस स्कूल में कक्षा पांचवीं में मात्र दो छात्र-छात्राएं हैं। एक अन्य प्राथमिक विद्यालय बिरसनी में एक शिक्षक और 32 छात्र-छात्राएं हैं।
ये है छात्र-शिक्षक मानक
शिक्षा विभाग का छात्र-शिक्षक का मानक बना है। इसके मुताबिक, 30 से अधिक छात्र पर दो शिक्षक होने चाहिए, जबकि 60 से अधिक पर तीन एवं 90 से अधिक पर छात्र शिक्षक स्कूल में होने चाहिए।
शिक्षकों के अभी तबादले नहीं किए जा सकते, अगले शिक्षा सत्र में इसे दिखवाया जाएगा। मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती के लिए अगले सत्र से व्यवस्था की जाएगी, चूंकि अभी मध्य सत्र चल रहा, इसलिए तबादले अभी नहीं किए जा सकते।
-झरना कमठान, शिक्षा महानिदेशक