फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केदारनाथ आपदा में 15 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, सचिव ने राज्यपाल को दी जानकारी

Thu, 08 Aug 2024 09:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सचिव ने राज्यपाल को बताया,31 जुलाई को केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए सीएम धामी ने स्वयं रेस्क्यू अभियान की सतत निगरानी की।
विज्ञापन
केदारनाथ में रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बृहस्पतिवार को राजभवन में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी।

विज्ञापन


सचिव ने राज्यपाल को बताया,31 जुलाई को केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए सीएम धामी ने स्वयं रेस्क्यू अभियान की सतत निगरानी की। सीएम के कुशल नेतृत्व में छह जुलाई को राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिए गए हैं, जिसमें 15 हजार से अधिक यात्री एवं स्थानीय लोगों को हवाई व पैदल मार्गों से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

सचिव ने बताया, अतिवृष्टि से 29 स्थानों पर भू-स्खलन की चपेट में आने से पैदल एवं सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ है। पेयजल और विद्युत की लाइनों सहित बड़ी संख्या में सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ स्थानों पर दूरसंचार की सेवाएं भी बाधित हुई हैं। बताया, जो मार्ग क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया, केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए एक एमआई और एक चिनूक सहित पांच स्टेट हेलिकॉप्टरों के माध्यम से यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सचिव ने बताया, राहत एवं बचाव कार्यों में लगभग 1,200 मानव संसाधन के अलावा स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग रहा। बताया, सात अगस्त से केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं प्रारंभ की गई हैं।

Kedarnath: पैदल मार्ग 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त, 16 जगह बहा...रस्सी के सहारे खाई में उतरकर ठीक कर रहे 230 मजदूर

राज्यपाल ने कहा, सीएम के नेतृत्व में अभियान को जिस तत्परता से अंजाम दिया गया, वह सराहनीय है। कहा, प्रतिकूल मौसम के बावजूद अभियान को पूरी योजनाबद्ध तरीके से संपन्न किया गया। उसके लिए अभियान में शामिल सभी कार्मिक सराहना के पात्र हैं। कहा, इस तरह की चुनौतियों से आगे के लिए सबक लेने की जरूरत है। कहा, हमें इस प्रकार की परिस्थितियों और चुनौतियों के लिए हर पल तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन

दून विवि कुलपति ने दी शैक्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने भेंट कर विवि में चल रही शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा, दून विवि प्रदेश के पर्वतीय एवं सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के छात्रों के लिए कार्यशालाओं और सेमिनार के कार्यक्रम आयोजित करे, ताकि उन्हें राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध सुविधाओं का लाभ मिल सके, जिसमें सीमांत जनपदों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो। कुलपति से कहा, स्वरोजगार के साधनों में संलग्न महिलाओं को उद्यमिता और कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उनके जीवनयापन को कैसे और उन्नत किया जाए, इसके लिए भी प्रशिक्षण दिया जाए। राज्यपाल ने दून विवि की ओर से हाल में दिल्ली में संपन्न सम्मेलन के लिए तैयार किए गए शोध पत्र के लिए उन्हें बधाई दी।

राज्यपाल ने ली कानून व्यवस्था की जानकारी
राज्यपाल से राजभवन में डीजीपी अभिनव कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने डीजीपी से प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित अन्य समसामयिक विषयों पर जानकारी ली। राज्यपाल ने हाल में संपन्न हुई कांवड़ यात्रा के सफलतापूर्वक संचालन के लिए डीजीपी सहित पूरे पुलिस प्रशासन को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें