फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सितारगंज में स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा, छात्रा समेत दो की मौत, कई गंभीर घायल

Mon, 14 Nov 2022 09:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

जानकारी के अनुसार बस में सवार  एक छात्रा और एक महिला की मौत हो गई। इस दौरान हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
किच्छा में स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में दर्दनाक हादसा हो गया। चिल्ड्रंस डे पर नानकमत्ता घूमकर लौट रहे स्कूली बच्चों की बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार बस में सवार एक छात्रा और एक महिला स्टाफ की मौत हो गई। इस दौरान हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कई बच्चों और स्टाफ को हल्की चोटे आई हैं। 

विज्ञापन


School Bus Accident: बाल दिवस पर घूमकर लौट रहे थे छात्र, अचानक हुआ हादसा और मच गई चीख पुकार, तस्वीरें

बताया जा रहा है कि नानकमत्ता से लौटते समय बस की एक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस सड़क पर पलट गई। इस दौरान बस में सवार छात्रा ज्योत्सना निवासी वार्ड नंबर 2 आजाद नगर सुभाष कॉलोनी किच्छा और शिक्षिका लता गंगवार की मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बस में सात शिक्षक समेत 58 लोग सवार थे।
विज्ञापन

सीएम ने जताया शोक

स्कूल बस हादसे को लेकर सीएम धामी ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की अत्यंत पीड़ादायक सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।'
 

मृतक के परिवार को दो लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के भी निर्देश दिये हैं। 

रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने भी जताया शोक

रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अजय भट्ट ने कहा कि घायलों को यदि बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की आवश्यकता हो तो तत्काल प्रशासन हरसंभव कदम उठाए। सभी घायलों का निशुल्क इलाज किया जाए। 
विज्ञापन

हादसे में घायल छात्राएं

शीतल (15)
सोनम कौर (15)
सुरभि (15)
लवप्रीत कौर (15)
बबली (12)
पिंकी (16)
नंदिनी (12)
दयावती (16)
पलक (15)
शिवानी (16)
अंशिका (13)
गीता (16)
रितिका (15)
रीना (14)
नैना (12)
संगीता (15)
पूजा (16)
ज्वाला (16)
तारु (16)
हिमानी (15)
काजल (15)
प्रीति राय (15)
प्राची जोशी (15)

घायल शिक्षिकाएं

रेणुका (62)
सरिता (45)
रूबी (27) व उनका बेटा आर्यन (6)

स्टाफ

रामजी लाल (45) बस चालक
रहीस अहमद (35) बस हेल्पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें