पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेशक आम आदमी पार्टी में जाने की संभावनाओं से सियासी चर्चा गरमा रही हैं, लेकिन आप की उत्तराखंड इकाई के फेसबुक पेज पर महाराज पर निशाना साधा गया है। इस पेज पर लिखा है, याद रखा जाएगा।
जब उत्तराखंड जल रहा था, तब नेता चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस पेज पर सतपाल महाराज के फेसबुक संदेश और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह की फोटो चस्पा की गई है। संदेश में महाराज ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिंबुलबाड़ी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने का जिक्र है। उधर, आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया भी कुछ दिनों पहले यह शिगूफा छोड़ चुके हैं कि प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री व चार विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और सही समय आने पर वे पार्टी में शामिल होंगे।