फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

Sat, 16 Dec 2023 11:02 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने पिछले मंगलवार को देर सायं देहरादून शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगों का हालचाल जाना था। सीएम ने सभी डीएम एवं नगर आयुक्तों को बेसहारा एवं बेघर लोगों को सर्दी से बचाव की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में गरीब एवं बेसहारा लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।सभी डीएम से कहा गया कि इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा।

इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले मंगलवार को देर सायं देहरादून शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगों का हालचाल जाना था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun : शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने में पीसीएस सहित 28 पर मुकदमा, 10 लोकसेवकों के नाम भी आए सामने

इस दौरान उन्होंने लोगों को कंबल आदि वितरित किए। इस मौके पर सीएम ने सभी डीएम एवं नगर आयुक्तों को बेसहारा एवं बेघर लोगों को सर्दी से बचाव की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने तहसील एवं ब्लाक स्तर पर यह व्यवस्था बनाने को कहा था। इसके लिए सभी एसडीएम को जिम्मेदारी दिए जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए थे।

अब सचिव आपदा प्रबंधन की ओर से राज्य आपदा मोचन निधि मद के रिस्पॉन्स और रिलीफ मद से एक करोड़ 35 लाख की धनराशि सभी जिलाधिकारियों को स्वीकृत की गई है। इसमें पौड़ी को 15 लाख और अन्य जिलों को 10-10 लाख की धनराशि दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें