ये होंगी दरें
सेवादान आरोग्य फाउंडेशन शीघ्र ही दोनों मेडिकल कॉलेजों में कुल 350 बिस्तरों की क्षमता वाले विश्राम गृहों का निर्माण करेगी। 10 बेड वाले पांच व आठ बेड वाले दो शयनागारों में 55 रुपये प्रति बिस्तर तीमारदारों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा 6 बेड वाले 5 शयनागार में तीमारदारों को 75 रुपये प्रति बिस्तर मिलेगा। विश्रामगृह में डबल बेड वाले 33 कमरे का 330 रुपये प्रति कक्ष की दर पर लोगों को मिलेंगे। डबल बेड वाले 8 कमरे (एसी युक्त) 850 रुपये प्रति कक्ष में मिलेगा। इसके अलावा विश्रामगृह में चार बेड वाले 36 कमरे का दरें 75 रूपये प्रति बिस्तर के हिसाब से मिलेंगे।
सरकार मरीजों के साथ उनके तीमारदारों की कठिनाइयों को भी गंभीरता से समझती है। अस्पतालों में दिन-रात परिजनों को समय बिताना पड़ता है। तीमारदारों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने विश्राम गृह बनाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में दून व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों को विश्राम गृह की सुविधाएं मिलेगी।
-डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री