फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : राज्य विश्वविद्यालयों के 394 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती - डॉ. धन सिंह रावत

Thu, 17 Jun 2021 02:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वर्तमान में राज्य के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 206 और शिक्षणेत्तर कार्मिकों के 188 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : facebook.com/drdhansinghrawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य विश्वविद्यालयों में वर्षों से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर तीन माह के भीतर भर्ती की जाएगी। जबकि एक माह के भीतर सभी विश्वविद्यालयों को डीजी लॉकर की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह अक्तूबर माह में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


एसबीएस महाविद्यालय रुद्रपुर को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नया परिसर बनाया जाएगा। यह निर्णय  उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए।

बुधवार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित राज्य विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक में डॉ. रावत ने बताया कि सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को वर्षों से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों को तीन माह के भीतर भरने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में राज्य के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 206 और शिक्षणेत्तर कार्मिकों के 188 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन



बैठक में निर्णय लिया गया है कि एसबीएस महाविद्यालय रुद्रपुर को कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया परिसर बनाया जाएगा। जिसके लिए कुलपति शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजेंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों के बंटवारे के लिए प्रभारी सचिव उच्च शिक्षा विनोद रतूड़ी और दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की समिति गठित की गई है। जो शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को सौंपेगी। 

बैठक में निर्णय लिया गया है कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को ऋषिकेश परिसर में एक माह के भीतर नए निर्माण कार्य प्रारंभ करने होंगे। यह भी निर्णय लिया गया है कि सभी विश्वविद्यालय प्रथम सेमेस्टर एवं अंतिम सेमेस्टर के साथ ही प्रथम वर्ष एवं अंतिम वर्ष की ही परीक्षाएं आयोजित कराएंगे। शेष छात्रों को गत वर्ष की भांति प्रोन्नत किया जाएगा। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को खोले जाने के संबंध में सरकार शीघ्र निर्णय लेगी। 

लंबित प्रकरणों का दो सप्ताह में होगा निस्तारण 
बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा आनंद बर्द्धन ने कहा कि विश्वविद्यालयों के शासन स्तर पर लंबित सभी प्रकरणों का दो सप्ताह के भीतर निस्तारण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में शीघ्र स्थाई कुलसचिवों की तैनाती कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें