फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Tue, 17 Feb 2026 10:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने सरकारी व सामाजिक सुरक्षा पेंशन का परीक्षण कर खुलासा किया था कि 1377 दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी खजाने से दोहरी पेंशन लेने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों से वसूली की कार्रवाई की जाएगी। कैग की परीक्षण रिपोर्ट में खुलासे के बाद समाज कल्याण विभाग ने तत्काल 970 लोगों की पेंशन रोक दी थी। अब विभाग ने वसूली की कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने सरकारी व सामाजिक सुरक्षा पेंशन का परीक्षण कर खुलासा किया था कि 1377 दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। करीब 12 साल से विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी विभागीय पेंशन के साथ ही वृद्धा व विधवा व राज्य आंदोलनकारी की पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इसके बाद विभाग ने 970 लोगों पेंशन को रोक दी। अब वसूली की कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा है।

Amit Shah Haridwar Visit: सात मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, करेंगे जन संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि विभाग की ओर से पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलते ही एक्शन लिया जाएगा, दोहरी पेंशन का लाभ लेने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें