आयुष ने लगभग पूर्ण प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और भौतिकी में त्रुटिहीन 99.9 परसेंटाइल, रसायन विज्ञान में 99.89 परसेंटाइल और गणित में 99.8 परसेंटाइल अंक हासिल किए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट बीते सोमवार को जारी किया गया। इस परीक्षा में आयुष बारदिया 99.92 परसेंटाइल के साथ प्रदेश में टॉप स्कोरर बने। मंगलवार को आकाश इंस्टीट्यूट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आयुष ने लगभग पूर्ण प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और भौतिकी में त्रुटिहीन 99.9 परसेंटाइल, रसायन विज्ञान में 99.89 परसेंटाइल और गणित में 99.8 परसेंटाइल अंक हासिल किए।
इसके अलावा वेदांत सिंह रौतेला ने शानदार 99.81 परसेंटाइल के साथ शाखा में टॉप किया। प्रक्षाल जैन ने 99.69 परसेंटाइल और वेदांश बहुगुणा ने 99.67 परसेंटाइल हासिल किए।