कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद रेलवे बोर्ड की ओर से अब तक देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन के संचालन को मंजूरी नहीं दी गई है। इससे उन हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जो हरिद्वार, रुड़की, लक्सर और सहारनपुर में स्थित औद्योगिक इकाइयों में नौकरी करते हैं।
रेलवे की ओर से ट्रेनों में सिर्फ आरक्षित श्रेणी में ही यात्रा करने की अनुमति दिए जाने की वजह से हजारों दैनिक यात्री ट्रेनों में सफर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को परिवहन निगम की बसों में यात्रा करनी पड़ रही है, जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।