अभी राफ्ट बुकिंग के लिए व्यवस्थित प्रणाली नहीं
बता दें कि राफ्टिंग के शुरुआती स्थल ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, मरीन ड्राइव, कौड़ीयाला और समापन स्थल नीम बीच, लक्ष्मण झूला और जानकी झूला में अभी राफ्टिंग की बुकिंग के लिए एक व्यवस्थित प्रणाली स्थापित नहीं हो पाई है। राफ्टिंग बेस स्टेशन बनाने का उद्देश्य ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए बुनियाद ढांचे की चुनौतियों से निपटना और कमियों को दूर करना है।