आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सरकार के स्तर पर कांवड़ यात्रा को लेकर चिंता है, लेकिन उस पर पड़ोसी राज्यों का दबाव भी है। इसलिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दूसरे राज्यों से बात करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री आनंद बर्द्धन का कहना है कि राज्यों से बातचीत का सिलसिला जल्द शुरू होगा।
कुंभ और चारधाम पर असहज हो चुकी सरकार
उत्तराखंड सरकार महाकुंभ के आयोजन और चारधाम यात्रा को लेकर असहज हो चुकी है। उच्च न्यायालय ने जनहित याचिकाओं पर मेले और यात्रा के आयोजन, व्यवस्था और कोविड गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर राज्य सरकार को कई बार ताकीद किया। चारधाम यात्रा पर रोक तक लगा दी। राज्य सरकार को फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा।