फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: उत्तराखंड में बढ़ी देश से अधिक महंगाई, अप्रैल से मई में 1.85 फीसदी बढ़ गए वस्तुओं के दाम

Thu, 17 Jun 2021 02:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केंद्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं सांख्यिकी मंत्रालय के हाल ही में जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े इस तथ्य की तस्दीक कर रहे हैं।
विज्ञापन
महंगाई( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड 19 महामारी से उबरने के लिए जद्दोजहद कर रहे उत्तराखंड पर महंगाई की मार भी पड़ रही है। अप्रैल से मई महीने के दौरान उत्तराखंड देश से अधिक महंगाई बढ़ी।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड राज्य में अप्रैल से मई महीने के मध्य महंगाई की मासिक वृद्धि दर 1.85 प्रतिशत रही। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर मासिक वृद्धि दर 1.64 प्रतिशत रही है। देश के प्रमुख राज्यों से तुलना करने पर उत्तराखंड में दिल्ली (1.57 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश (1.17), जम्मू और कश्मीर (1.41), चंडीगढ़ (0.06), गुजरात (1.65), हरियाणा (1.64) पंजाब (1.69) और राजस्थान (1.42 प्रतिशत) से अधिक महंगाई दर्ज हुई है।

महंगाई बेलगाम: सालभर में दोगुने हुए सरसों के तेल के दाम, देहरादून में 200 रुपये तक पहुंची कीमत
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड से अधिक महंगाई है। वहां पिछले एक महीने में वस्तुओं के मूल्यों में 2.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उत्तराखंड के गांवों में अप्रैल से मई में महंगाई 1.73 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 2.03 प्रतिशत की दर से बढ़ी। यानी राज्य के शहरी क्षेत्रों में कुल मासिक दर से अधिक महंगाई में बढ़ोतरी हुई।

नाम    मुद्रा स्फीति दर    शहर में    गांव में
भारत          1.64              1.07       2.15
उत्तराखंड    1.85               1.73      2.03
नोट: आंकड़े प्रतिशत में

विज्ञापन

महंगाई पर कांग्रेस हमलावर

महंगाई पर कांग्रेस लगातार हमलावर है। पिछले दिनों विपक्षी पार्टी ने प्रदेश ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में उछाल के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था।

उत्तराखंड में सरकार पूरी तरह से महंगाई पर नियंत्रण करने में असफल रही है। दलहन, तिलहन एवं आवश्यक वस्तुएं पड़ोसी राज्यों से बहुत ज्यादा महंगी है। महंगाई दर लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकल गए, जो सरकार की नाकामी को दिखाता है। सरकार को महंगाई दर पर नियंत्रण करना चाहिए।
- सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस

उत्तराखंड में दूसरे राज्यों की तुलना महंगाई नियंत्रण में है। हमारी सरकार ने पेट्रो उत्पादों पर वैट भी कम किया है। सरकार के स्तर पर नियंत्रण करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें