- आपका विधायक कौन है, क्या उसे दोबारा चुनेंगे?
- क्या उम्मीदवार की जाति, धर्म या उसके काम के रिकार्ड को वरीयता देंगे?
- विधायक चुनने में जाति, धर्म या विकास क्या आधार होना चाहिए?
- क्या व्यक्ति ने भाजपा के लिए कार्यकर्ता के रूप में काम किया है व पार्टी को दान या चंदा दिया है?
- राज्य और चुनाव क्षेत्र के तीन सबसे लोकप्रिय बीजेपी नेताओं के नाम पूछे गए। ये मुख्यमंत्री और विधायक के चेहरे की परख करने में मदद करेगा।
- क्या विधायक सुलभ हैं, उनके कार्यों से संतुष्ट हैं?
- विस में क्षेत्र में सार्वजनिक सेवाओं सड़क, बिजली, पेयजल कानून व्यवस्था, शिक्षा की स्थिति से कितने संतुष्ट हैं?
- क्या आपको लगता है कि विपक्षी एकता का आपके चुनाव क्षेत्र पर असर पड़ेगा?
- केंद्र राज्य में एक ही सरकार विकास में मददगार, से सहमत हैं?
- चार साल में राज्य सरकार की कार्यसंस्कृति में क्या सुधार हुआ?
- राज्य सरकार की किस योजना या पहल से आपको सबसे ज्यादा लाभ हुआ?
- स्वच्छ भारत, कानून व्यवस्था, शहरी विकास, अर्थव्यवस्था, ग्रामीण बिजली, किसान, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार के अवसर, सड़क पर भी राय मांगी गई है।
4.5 लाख कार्यकर्ताओं के फोन पर नमो एप
भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक पार्टी के चार लाख कार्यकर्ताओं के स्मार्ट फोन पर नमो एप्लीकेशन डाउनलोड है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के स्तर पर अभी कोई सर्वे नहीं है। नमो एप पर पार्टी कार्यकर्ता भी अपना राय दे सकते हैं।