फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज फरार, अस्पताल और पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Sat, 08 May 2021 09:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल से शनिवार को एक कोविड संक्रमित के भागने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस दून अस्पताल पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने उसे मोती बाजार से पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि दून हॉस्पिटल में टी-एस्टेट निवासी एक 71 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति भर्ती था।

विज्ञापन


शनिवार सुबह 7:30 बजे वह किसी को बिना बताए वह हॉस्पिटल से चला गया। तलाश करने पर करीब 11:30 बजे मोती बाजार में मिला। इस दौरान किस किस से संपर्क में आया इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है। व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पूर्व में भी कई बार हॉस्पिटल से भागने की कोशिश कर चुका है।

कोरोना से टूटी सासों की डोर: अपनों ने छोड़ा तो पुलिस ने इंसानियत का रिश्ता जोड़ा, लावारिसों का कर रही अंतिम संस्कार, तस्वीरें...
विज्ञापन


टिहरी में कोविड केयर सेंटर से फरार हुए थे 20 मरीज

वहीं पिछले माह श्रीदेव सुमन अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती 20 कोरोना संक्रमित मरीजों के फरार होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस फरार चल रहे कोरोना संक्रमितों की तलाश में जुट गई थी, लेकिन मोबाइल से भी पुलिस किसी की भी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई थी।

नरेंद्रनगर श्रीदेव सुमन अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है

सुरक्षा की दृष्टि से अब कोविड केयर सेंटर में दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। अस्पताल से कोरोना संक्रमितों के भागने पर स्थानीय लोग स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्य प्रणाली पर कई तरह के सवाल उठा रहे थे।

बेकाबू हो रहे हालात: कोरोना का हॉटस्पॉट बना देहरादून, देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में हुआ शामिल
विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों की देखभाल के लिए जिला प्रशासन की ओर से नरेंद्रनगर श्रीदेव सुमन अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। कोविड केयर सेंटर में बीते दिन 38 लोग भर्ती थे, लेकिन पिछले माह 20 लोग वहां से फरार हो गए थे। मरीजों के गायब होने का पता अस्पताल प्रशासन को रात में उस वक्त चला जब वहां भोजन परोसने कर्मचारी पहुंचे थे। अधिक भोजन वापस बचने पर वार्ड में भर्ती संक्रमितों की गिनती की गई, तो 20 लोग वहां से नदारद मिले थे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में मच गया था हड़कंप

संक्रमित मरीजों के फरार होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। सूचना पर देर रात एसडीएम युक्ता मिश्रा और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा था। जो लोग फरार हुए उनमें दो उत्तराखंड, चार उत्तर प्रदेश, सात राजस्थान, तीन हरियाणा और चार लोग उड़ीसा के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें