नए मार्गों पर परमिट जारी करने पर रोक
उधर, राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में देहरादून-विकासनगर-डाकपत्थर मोटर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मांग थी कि उन्हें ऋषिकेश तक वाहन चलाने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा पौड़ी, रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर, उत्तरकाशी, टिहरी, कर्णप्रयाग, कोटद्वार आदि स्थानों से सीधे देहरादून की निजी सेवा शुरू करने की भी मांगें आ रहीं हैं। इन्हें देखते हुए सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण सनत कुमार सिंह ने आरटीओ देहरादून, पौड़ी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के अध्ययन के लिए समिति गठित होगी, जो अपनी रिपोर्ट आगामी एसटीए बैठक में रखेगी। उन्होंने तब तक के लिए 13 अधिसूचित सहित सभी मार्गों पर आगामी आदेश तक निजी परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है।